Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
ताजा खबरेंदेशराजनीति

दिल्ली बॉर्डर पर किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, सरकार से बात करने पर भी नहीं निकला कुछ हल |

कृषि कानूनों पर सरकार से बात करने पर कुछ हल नहीं निकलने पर किसान काफी नाराज़ हैं | जिसके कारण उन्होंने दिल्ली की सीमाओं पर और पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वह ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं | यह देखते हुए दिल्ली के बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है | किसानों की सरकार से बात 8 जनवरी 2021 को फिर होनी है पर किसान नए कृषि कानूनों का विरोध जम कर रहे हैं |

Credit: @twitter ANI

हरियाणा में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार कक्का ने कहा है कि “किसानों ने पलवर में रैली निकाली है | हम यहाँ सिंघु बॉर्डर की तरफ बढ़ेंगे |”

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने किसान यूनियन से कहा है कि सभी शांति बनाये रखे | सरकार हमेशा बातचीत के लिए तैयार है | कल की तारीख भी निच्छित की जा चुकी है | कल जरूर कोई समाधान निकाला जायेगा | किसान रैली को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई है | सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ेगा | उन्होंने यह भी कहा है कि आगे जाके तबलीगी जमात जैसी स्तिथि भी हो सकती है |

Credit: @twitter ANI

एक किसान प्रदर्शनकारी ने कहा है कि “आज हम लोग ट्रैक्टर रैली निकालने वाले हैं | हमारा रास्ता टिकरी बॉर्डर से होके गाजीपुर बॉर्डर रहेगा | हम अपना हक़ लेकर रहेंगे | “

Photo credit: @gettyimages.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button