Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
ताजा खबरेंदेश

देश में कोरोना वैक्सीनेशन की हुई शुरुवात, दिल्ली एम्स के वर्कर को लगी पहली वैक्सीन |

देश में आज कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है | जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी खुशी जताई है | उन्होंने आज शनिवार को सम्बोधित करते हुए कहा है कि दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है | इसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूँ | उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि हमें बचाने के लिए बहुत लोगो ने अपने प्राण त्याग दिए | बहुत लोग घर लौट कर नहीं आये | अब स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों का टीकाकरण करके समाज अपना ऋण अदा कर रहा है |

credit: @ANI

आज शनिवार 11:05 बजे वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुवात की | पहले फेज में हैल्थवर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगेगा | हर साइट पर लगभग 100 लोगो को टीका लगेगा | जिसका मतलब है कि आज देश में करीब 3 लाख 15 हज़ार 37 लोगों के टीका लगेगा |

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण के समय भावुक भी हो गए | उन्होंने कहा अब तक देश देश के हर बूढ़े, बड़े, बच्चे सबके मुँह पे बस एक ही सवाल था कि कोरोना वैक्सीन कब आएगी | आज कोरोना वैक्सीन सफलतापूर्वक आ गयी है | इसके लिए वैज्ञानिकों को धन्यवाद् देता हूँ | जिन्होंने न दिन देखा, न रात देखी | इतने काम दिन में 2 भारतीय वैक्सीन तैयार कर ली |

उन्होंने आगे बताया है कि जिन लोगों को कोरोना संक्रमण का अधिक खतरा है पहले टीकाकरण उनका होगा | जैसे अस्पताल का स्टाफ, देश के रक्षा कर रहे लोगों का और वो लोग जिनके ऊपर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है | साथ ही उन्होंने यह बताया है कि कोरोना वैक्सीन की 2 डोज लगना जरुरी है | जब एक डोज़ लगेगी तब 1 महीना के बाद दूसरी डोज़ लगना भी जरुरी है | तभी हमारे शरीर के अंदर कोरोना से लड़ने की शक्ति आएगी | इसमें असावधानी न बरते |

साथ ही आपको बता दे आज जब मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में वैक्सीन पहुंची तो लोगों ने इसका स्वागत पूरे जोश के साथ ताली बजाकर किया |

credit: @ANI

Photo credit: @.gettyimages.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button