Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
ताजा खबरेंलाइफ स्टाइल

इस बढ़ते कोरोना में ऐसे बढ़ाये अपनी इम्युनिटी –

कोरोना का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है | पूरे देश में दहशत फैलाने वाले वायरस से बचने के लिए जरुरी है अपनी सेहत का ध्यान रखना | ऐसे में कई डॉक्टर्स व एक्सपर्ट का मानना है कि इम्युनिटी का ध्यान रखना बहुत जरुरी है | कमजोर इम्युनिटी होने के कारण हमारे शरीर को रोग जल्दी पकड़ते हैं | इसलिए जरुरी है अपनी इम्युनिटी को मजबूत बनाये रखना | पौस्टिक खाने के साथ साथ और भी बहुत सी चीज़े हैं जो हमारी इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाती हैं |

Photo credit: @gettyimages.in

विटामिन सी – विटामिन सी से हमारी इम्युनिटी बहुत जल्दी मजबूत होती है | इससे हमारी सिर्फ हड्डिया ही नहीं बल्कि यह हमारे इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाये रखता है | आंवला, संतरा, अमरुद, मोसम्मी, निम्बू आदि का सेवन करने से हमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलती है |

Photo credit: @gettyimages.in

तुलसी – प्राचीन समय से औषद्यि बनाने के लिए प्रयोग होने वाले तुलसी के पौधे में अनेक गुण होते हैं | इसके एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी से रोगों से लड़ने मदद मिलती है | रोज सुबह तुलसी के रस पीने से हमारा इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है |

Photo credit: @gettyimages.in

लहसुन – लहसुन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है | लहसुन से हमारे शरीर के अंदर के विषैले पदार्थ निकल जाते हैं व इसके एंटीबैक्टीरियल गुण हमारे इन्फेक्शन होने से रोकता है | लहसुन हमारी इम्युनिटी बढ़ाने में भी सहायता करता है इसलिए रोज खाने में लहसुन को जरूरी शामिल करें |

अदरक – अदरक में कई तरह के एंटी वायरल तत्त्व होते हैं | सौंफ या शहद के साथ अदरक लेने से यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है | अदरक का रोजाना सेवन करने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है |

Photo credit: @gettyimages.in

विटामिन डी – विटामिन डी का मुख्य श्रोत्र धूप को माना जाता है | पर यह हमें मछली, अंडा, दूध आदि को अपने खाने में शामिल करने से भी मिलता है | यह हमारी सेहत को बना के हमें अनेक रोगो से दूर रखता है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button