Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
ताजा खबरेंराजनीति

प्रदेश अध्यक्ष लल्लू उपवास पर बैठे – लखनऊ |

आज कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस है |आज प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सन्देश यात्रा निकाल कर हजरतगंज के लिए निकले | वे महात्मा गाँधी को पुष्प अर्पित करने वाले थे पर पुलिस ने उन्हें कार्यालय गेट पर ही रोक दिया | जिसकी वजह से उनकी पुलिस से भी जम कर बहस हुई |

जिसके बाद अजय कुमार लल्लू कार्यालय गेट पर ही धरना दे कर बैठ गए और दो टूक में सवाल उठाया ‘क्या उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की निजी जागीर है ? ‘

यह घटना आज प्रदेश कार्यालय में समारोह मानाने के बाद हुई है | अजय कुमार लल्लू ने आज ध्वजारोहण कर सभा को सम्बोधित किया व गाँधी जी के साथ अनेक वरिष्ठ नेताओ को याद किया |


अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं | पर हम सबको महात्मा गाँधी का माल्यापर्ण भी नहीं करने दिया गया | हमारी सन्देश यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया | अजय कुमार लल्लू ने यह भी कहा की लोकतंत्र की सरकार जनता द्वारा चुनी गयी होती है | जनता द्वारा चुनी गयी सरकार का व्यवहार क्या है वह पूरा देश देख रहा है |

Photo Credit: @Ajay Kumar Lallu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button