Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
ताजा खबरेंदेश

उत्तर प्रदेश – बीच रास्ते में लगी कार में आग, जिन्दा जल गयी नवविवाहिता |

उत्तर पदेश के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर गुरुवार को देर रात कार में आग लगने से एक नवविवाहिता जिन्दा जल कर मर गयी | दोनों पति पत्नी मथुरा से दर्शन कर के लौट रहे थे | बीच रस्ते कार में आग लग गयी जिसमे पत्नी को बचाते हुए पति भी आग में झुलस गया | आग इतनी तेज़ी से फैली कि महिला को बचाना असंभव सा हो गया | पुलिस अभी भी इस हादसे की जांच कर रही है |

लखनऊ निवासी विकास यादव की 2 दिसंबर को रीमा यादव से शादी हुई थी | कुछ दिन बाद वो मथुरा दर्शन पर गए थे | वहां से आगरा के रास्ते लौटने पर बीच रास्ते में विकास को गाड़ी की बोनट से धुँआ निकलता दिखाई दिया | विकास कार से उतरकर बोनट चेक करने लगे | रीमा कार के अंदर बैठी रही | तब तक कार के अंदर आग लग गयी | जिससे कार का सेंट्रल लॉक सिस्टम भी फेल हो गया और रीमा जिन्दा ही जल गयी |

पत्नी को बचाने के लिए विकास ने हर संभव कोशिश की पर वो असफल रहे | उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी पर कोहरा के कारण पुलिस 1 घंटा देर से पहुंची | विकास की आँखों के सामने रीमा जिन्दा जलती रही | पुलिस जब तक आयी तक रीमा का सिर्फ कंकाल ही बचा था |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button