Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
ताजा खबरेंदेश

दिल्ली – रुकने का नाम नहीं ले रहा है बर्ड फ्लू | 10 दिन के लिए की गयी मुर्गा मंडी बंद |

दिल्ली में बर्ड फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है | जिस वजह से दिल्ली सरकार ने वहां हाई अलर्ट जारी कर दिया है | जिसके चलते सरकार ने गाजीपुर के मुर्गा मंडी को 10 दिन के लिए बंद कर दिया है | साथ ही यह भी एलान किया है कि बाहर से किसी भी प्रकार का मुर्गा या मुर्गी दिल्ली में ना आये |

अरविन्द केजरीवाल ने इसकी जानकारी अपने लाइव प्रेस वार्ता में दी है | उन्होंने सोशल मीडिया पर भी यह जानकारी दी है | सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि जितनी भी चिड़िया दिल्ली में प्रवेश कर रही हैं उनकी तबियत की भी जानकारी रखी जाये |

Photo credit: @dreamstime.com

अरविन्द केजरीवाल आगे कहते हैं कि दिल्ली सरकार बर्ड फ्लू को लेकर हर तरह से सावधानी बरत रही है | जिस वजह से अलर्ट भी जारी किया गया है | जहां भी पंक्षी मरे मिल रहे हैं उनको सैंपल के लिए भेजा जा रहा है | वही दिल्ली के मयूर विहार में कुछ कौए मरे मिले है जिस वजह से हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है |

बर्ड फ्लू को देखते हुए सरकार ने एक हेल्प लाइन नंबर 011-23890318 भी जारी किया है | जिसकी मदद से लोग आसानी से सूचना आदान प्रदान कर सकते हैं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button