Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
ताजा खबरेंदेश

उत्तर प्रदेश- बर्ड फ्लू से अयोध्या में भी अलर्ट हुआ जारी |

दिल्ली, मध्य प्रदेश और साथ ही कुछ राज्यों के बाद उत्तर प्रदेश में भी बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है | उत्तर प्रदेश का जिला अयोध्या में भी अब हाई अलर्ट लगा दिया गया है | सरकार द्वारा पहले ही इसका एलान हो गया था | साथ ही मुर्गों और अंडो को भी खाने को मना किया गया है | जिस वजह मुर्गों के कारोबार में भारी गिरावट देखी गयी है |

Photo credit: @dreamstime.com

राम नगरी अयोध्या में भी बर्ड फ्लू के डर से अलर्ट जारी कर दिया गया है | साथ ही सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है | जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सिंह ने कहा है कि तालाबों और झीलों पर जाकर बैठने वाले पक्षियों की तलाश की जा रही है | पोल्टरी फॉर्म में भी निर्देश दिए गए है कि यदि बर्ड फ्लू के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत सूचना दी जाये |

डॉ सिंह ने यह भी बताया है कि जिस पोल्टरी फॉर्म से बर्ड फ्लू की खबर मिलेगी वहां के मुर्गों और पछियों को तुरंत मरवा दिया जायेगा | जिले में करीब 16 सरकारी पोल्टरी फॉर्म में करीब 2 लाख 60 हज़ार पक्षी और 100 प्राइवेट पोल्टरी फॉर्म में 3 लाख के करीब पक्षी मौजूद हैं | इन सभी पर कड़ी नज़र रखी गयी है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button