Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
ताजा खबरेंदेश

लखनऊ – चिड़ियाघर का भी बर्ड सेक्शन हुआ बंद, पशुओं को नहीं दिया जायेगा अब चिकन |

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार और सतर्कता बरत रही है | बर्ड फ्लू होने की आशंका उत्तर प्रदेश में भी जताई जा रही है | यह देखते हुए लखनऊ के चिड़िया घर के बर्ड सेक्शन को भी बंद कर दिया गया है | वहां दर्शकों के आने जाने पे रोक लगा दी गयी है |

साथ ही चिड़ियाघर में पशुओं को खाने में चिकन देना बंद कर दिया गया है | चिकन की जगह 20 मिनट तक अंडा उबाल कर देने को कहा गया है | साथ ही पक्षियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए डॉक्टर से चेकअप भी कराया जा रहा है व दवाइयां भी दी जा रही हैं | उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा है कि सबको सतर्क कर दिया है, पशुपालन विभाग इसमें काम कर रहा है | कानपुर में संभावना बनने के बाद सैनिटाइज़ेशन हो रहा है | मुझे भरोसा है कि हम जल्दी ही बर्ड फ्लू पर काबू पा लेंगे |

Photo credit: @twitter ANI_HindiNews

कानपुर में मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा है कि कानपुर में बर्ड फ्लू का केस मिलने पर सभी को अलर्ट कर दिया गया है | इसकी जांच करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं | बर्ड फ्लू से किसी को घबराने की जरुरत नहीं है बस सावधानी बरतने की जरुरत है |

Photo credit: @twitter ANI_HindiNews

Photo credit: @gettyimages.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button