Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
ताजा खबरेंदेश

बर्ड फ्लू का बढ़ता कहर | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी दी दस्तक, हाई अलर्ट का हुआ एलान |

बर्ड फ्लू का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है | ऐसे में बीमार सभी मुर्गियों के सैंपल लिए जा रहे हैं | पहले बर्ड फ्लू का कहर केरल, मध्य प्रदेश राजस्थान और हरियाणा में था लेकिन अब उत्तर प्रदेश में इसके फैलने की आशंका जताई जा रही है |

Photo credit: @dreamstime.com

उत्तर प्रदेश में भी बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है | पशु पालन निर्देशक ने भी निर्देश जारी किये है | बत्तक और पोल्टरी फॉर्म में पक्षियों की संख्या बताने के साथ उनकी रिपोर्ट्स भी मांगी है | साथ ही उन्होंने पोल्टरी फॉर्म, दुकान, बाजार, जंगल और नेशनल पार्क में निगरानी रखने को भी कहा है | लखनऊ में भी हाई अलर्ट का एलान किया गया है | कुछ लोगों के वायरस निकलने से राजधानी में भी दहशत हो गयी है | जिसको देखते हुए सरकार ने जिले में अलर्ट घोषित कर दिया है | इस वजह से जिले में मुर्गा कारोबार में भारी गिरावट हुई है |

बनारस में भी स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया गया है | साथ ही मुर्गे और अंडे के कारोबार से जुड़े लोगों को चेतावनी दे दी गयी है | स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि यदि कोई भी पक्षी कहीं पर गिरा मिले तो उसे ग्लव्स पहन कर ही उठाया जाये | जिस वजह से मुर्गा और अंडा के कारोबार में फिर बड़ा नुकसान हो रहा है | मुर्गे का रेट 120 रूपए से गिर कर 90 रूपए किलो हो गया है | सूत्रों की माने तो एक करोड़ से ऊपर का कारोबार प्रभावित हुआ है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button