Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
ताजा खबरेंदेश

मौसम विभाग चेतावनी -उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पड़ने वाली है कड़ाके की ठण्ड |

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगे आने वाले तीन दिनों में कड़ाके की ठण्ड पड़ सकती है | इसमें उत्तर प्रदेश के कई इलाके भी शामिल हैं | जिसमे शीतलहर चलने के आसार हैं |

Photo Credit: @AMIRUDDIN MUGHAL Shutterstock

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 3 दिन तक बारिश हो सकती है | वहीं पहाड़ी इलाक़ों से बर्फीली हवाओ के कारण दिल्ली, पंजाब, और राजस्थान में शीतलहर चलेगी जिससे ठंडक और बढ़ सकती है | यह भी आशंका जताई जा रही है कि पर्वतीय छेत्र में बारिश के बाद सबसे ज्यादा मैदानी इलाके प्रभावित हो सकते हैं |

रविवार को देर रात दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश होने के बाद अब 28 दिसंबर से शीत लहर चलने की आशंका जताई जा रही है | ऐसा माना जा रहा है कि पारा 3 से 5 डिग्री जा सकता है |मध्यप्रदेश में भी कड़ाके की ठण्ड पड़ने के आसार हैं | मध्यप्रदेश के उमरिया सबसे ठण्ड इलाका है जहाँ रात में पारा 4.2 डिग्री तक आ गया है |

पंजाब में भी अगले 3 से 4 दिन बर्फीली हवा के कारण पारे में गिरावट हो सकती है | पंजाब में पिछले 3 4 दिनों से धूप निकल रही थी पर बारिश के कारण पारे में गिरावट आ गयी | अमृतसर यहाँ का सबसे ठण्ड इलाका रहा |

वहीं राजस्थान में भी कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है | फिलहाल बिहार के हालात अभी सही माने जा रहे हैं | लगातार धूप निकलने की वजह से यहाँ लोगों को राहत मिल रही है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button