Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
ताजा खबरेंदेश

मुरादनगर – 25 लोगों की मौत के कारण वाला आरोपी गिरफ्तार, रखा गया था 25 हज़ार का इनाम |

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट में छत गिरने से 25 लोगों की दबने से मौत हो गयी | यह घटना गाज़ियाबाद में रविवार को श्मशान घाट में हुई थी | वहां एक फल कारोबारी जयराम का दोपहर में अंतिम संस्कार हो रहा था |अंतिम संस्कार के दौरान बारिश के कारण लोग गैलरी में खड़े थे | तभी गैलरी की छत गिर गयी जिसमें 25 लोगों की मौत हो गयी |

Credit: @twitter ANI

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय त्यागी को हिरासत में ले लिया है| उस पर 25हज़ार का इनाम भी रखा गया था | इससे पहले पुलिस ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी निहारिका सिंह, सुपरवाइसर आशीष और जूनियर इंजीनियर चंद्रपाल को गिरफ्तार किया था | इन पर हत्या व लापरवाही को लेकर FIR दर्ज़ कराई गयी है |

सीएम योगी ने कहा है कि नुकसान की भरपाई इंजीनियर और ठेकेदार से की जायेगी | सीएम योगी ने डीएम और कमिश्नर को नोटिस जारी कर पूछा है कि चूक कहाँ हुई है | साथ ही मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये देके आर्थिक सहायता की जायेगी | जिनके पास आवास नहीं हैं उन्हें आवास दिए जायेगे |

Credit: @twitter ANI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button