Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
ताजा खबरेंमनोरंजन

नए साल में काम पर वापसी करेंगीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती – रूमी जाफरी |

साल 2020 में चर्चा में रहने वाली रिया चक्रवर्ती फिर से काम पर वापस लौटने की तैयारी कर रही हैं | 2020 सबकी तरह रिया चक्रवर्ती के लिए भी ख़राब रहा है | सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती काफी सुर्खियों में रहीं | उनके ऊपर कई आरोप लगे जिसकी वजह से उन्हें लोगों के सवालों का जवाब भी देना पड़ा |

हाल ही में उनके करीबी दोस्त रूमी जाफरी ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है | उन्होनें कहा है कि “रिया अगले साल काम पर लौट आएँगी | मैं जब उनसे मिला हूँ | जिस दौर से वो गुजरी हैं उसकी वजह से वो गुमसुम सी थी | स्तिथि ठीक होने पर मुझे लगता है रिया बहुत कुछ बोलना चाहती हैं |”

Photo credit: @instagram rhea_chakraborty

रूमी जाफरी आगे कहते हैं है कि “यह साल रिया के लिए काफी डरावना रहा है | कल्पना कर के देखिये एक मिडिल क्लास फैमिली की लड़की 1 महीना जेल में बिताती है इस बात ने रिया को झकझोर के रख दिया है |”

सुशांत सिंह के निधन के बाद रिया काफी ज्यादा विवादों में आ गयी | सुशांत के पिता ने उनके व उनकी फैमिली के ऊपर केस दर्ज़ कराया था | सुशांत सिंह के पिता का केस था कि रिया ने सुशांत को खुदखुशी के लिए उकसाया व 15 करोड़ रूपए की हेराफेरी भी की | 8 सितम्बर को रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया | 30 दिन जेल में रखने के बाद 7 अक्टूबर को उन्हें जमानत दे दी गयी |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button