Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
ताजा खबरेंमनोरंजन

मनोज तिवारी के घर आयी एक नन्ही परी, 2020 ने दिया यादगार तौफा –

भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर सिंगर मनोज तिवारी के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है | जी हाँ , मनोज तिवारी दूसरी बार पिता बन गए है और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है | उन्होंने यह खुशी अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है |

मनोज तिवारी ने 1999 में सिंगर रानी तिवारी से शादी की थी पर कुछ सालों बाद साल 2012 में उनका तलाक हो गया था | उनकी एक बेटी भी है जिया तिवारी | फिर एक्टर मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से शादी की | यह नन्ही परी मनोज और सुरभि की है | हाल ही में मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी बेटी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि “मेरे घर आयी एक नन्ही परी….. I am blessed with with a baby girl…जय जगदम्बे|”

Photo credit: @twitter Manoj Tiwari

मनोज तिवारी का करियर काफी ज्यादा शानदार रहा है | साल 2003 में उन्होंने ससुरा बड़ा पैसे वाला फिम्ल की थी | जिसमे उनका किरदार लोगो को बहुत पसंद आया था |इसके साथ ही दरोगा बाबू आई लव यू और बंधन टूटे ना भी किया | 2010 में वो बिग बॉस में भी नज़र आये | साथ ही उन्होंने गैंग ऑफ़ वासेपुर का प्रचलित सांग “जिया हो बिहार के लाला” भी गाया जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था | फ़िलहाल मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली के संसद सदस्य हैं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button