Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
मनोरंजन

लता मंगेशकर ने अनिल कपूर को दी जन्मदिन की बधाइयाँ, कहा- ‘आपकी फिल्म मुझे अच्छी लगती हैं |’

आज 24 दिसंबर को अनिल कपूर अपना 64 वां जन्मदिन मना रहे हैं | उनके जन्मदिन पर लता मंगेशकर ने उनको ढेरो बधाइयाँ दी हैं | लता जी ने सोशल मीडिया के जरिये अनिल कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाये दी हैं |

लता जी लिखती हैं कि – ‘नमस्कार अनिल जी | आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं | मशाल से लेकर अब तक आपकी हर फिल्म मुझे अच्छी लगती है | आप एक्टिंग बहुत समझकर करते हैं जैसे कि नायक और पुकार में आपने की | आप सुखी रहे और दीर्घायु हो यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना | ‘

Photo credit: @twitter Lata Mangeshkar

अनिल कपूर की पहली फिल्म सात दिन जो 1983 में आयी थी | लेकिन उनको पहचान 1984 में आयी मशाल फिल्म से मिली | उन्होंने बेटा, नायक, लाडला, रिश्ते, वेलकम, नो एंट्री जैसे अनेक फिल्मों में अपने दमदार किरदार से दर्शकों का दिल जीता |

photo credit: @twitter Anil Kapoor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button