Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
लाइफ स्टाइलसेहत

मक्के की रोटी है सर्दियों का रामबाण इलाज़ , दूर हो जाते हैं अनेक रोग

सर्दियों में मक्के की रोटी और सरसो का साग तो लोग चाव से खाते ही हैं पर शायद उनको मक्के की रोटी के फायदे नहीं पता होते हैं | जितनी मक्के की रोटी का टेस्ट अच्छा होता है उतनी ही ये फायदेमंद भी होती है | यह देखने में भारी व मोटी होती है जिसको लोग अक्सर खाने में कतराते हैं | यही वजह होती है कि वो इससे होने वाले लाभ को नहीं जान पाते हैं |

मक्के की रोटी में ऐसे गुण होते हैं जो हमे अनेक रोगो से दूर रखते हैं | इसमें अनेक तरह के मिनरल्स जैसे आयरन,कॉपर,जिंक,पोटैशियम व विटामिन्स जैसे ए , बी और ई पाए जाते हैं | जो हमारे शरीर में ऊर्जा लाते हैं व रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ाते हैं | अधिकतर लोग ये सोचते हैं की मक्के की रोटी बहुत मोटी होती है जिसके कारण उसे पचाना मुश्किल हो जाता है पर सच बात तो ये है की और रोटी की तुलना में इसे पचाना बहुत आसान होता है | इससे हमारी पाचन छमता भी सही रहती है |

आइये जानते हैं कि मक्के की रोटी हमें कौन सी समस्याओं से दूर रखती है –

Photo credit: @pexels.com
  • मक्के की रोटी से हमारी पाचन शक्ति तो तेज़ होती है | यह रोटी खाने से हमारे शरीर में मौजूदा टॉक्सिक पदार्थ निकल जाते हैं | साथ ही इससे कब्ज़ की परेशानी भी दूर हो जाती है व एसिडिटी में भी राहत मिलती है |
  • यह हमारे वजन को भी नियंत्रित रखता है | मक्के की रोटी मोटी होने के कारण कोई भी इसे 2 से ज्यादा नहीं खा पाता है | जिससे हमें बार बार भूख भी नहीं लगती है और हमारा वजन नहीं बढ़ पाता है |
Photo credit: @pexels.com
  • मक्के की रोटी हमारे दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है | इससे हमारे शरीर में रक्त संचार सही रहता है जिससे हार्ट अटैक जैसे खतरे भी दूर रहते हैं |
Photo credit: @pexels.com
  • अक्सर गर्भवती महिलाओ में फोलिक एसिड की कमी देखी जाती है जो आगे चल कर बच्चों के वजन पर असर डालता है | मक्के में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है जो बच्चों के पैदा होने के वक्त वजन को नियंत्रित रखता है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button